अध्यात्ममध्य प्रदेश

पं. कृपाराम उपाध्याय को मिला ज्योतिष सिद्धान्तचार्य महर्षि सम्मान सम्मान

तंत्र-साधना की तपस्वी आभा से आलोकित हुआ मंच

– इंदौर महोत्सव में भव्य आयोजन के बीच मिला लंदन रिकॉर्ड सम्मान।
– देशभर के 300 विद्वानों की उपस्थिति में हुआ गौरवपूर्ण सम्मान समारोह।

द क़िलफ़ न्यूज़ | इंदौर
आनंद मंगल माहूर्त समागम, इंदौर में 1 एवं 2 जून 2026 को आयोजित दो दिवसीय 10वें माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष-वास्तु महोत्सव एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह के दौरान भोपाल के सुप्रसिद्ध राजज्योतिषी पं. कृपाराम उपाध्याय को तंत्र एवं आध्यात्मिक साधना के क्षेत्र में उनके वर्षों के किए जा रहे उल्लेखनीय एवं अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “London Book of World Record” सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए ज्योतिष, वास्तु, तंत्र एवं कर्मकांड के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों की उपस्थिति रही। पं. कृपाराम उपाध्याय को यह सम्मान देश के प्रख्यात लाल किताब विद्वान पं. जी.डी. वशिष्ठ, रत्नाला फार्म के डायरेक्टर श्री रीतेश सक्सेना (भोपाल), पं. संतोष भार्गव (इंदौर) तथा पं. राकेश शुक्ला (मैहर) के द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पं. संतोष भार्गव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें भारतीय ज्योतिषीय परंपरा, तंत्र साधना और वैदिक कर्मकांडों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 से अधिक विद्वान, आचार्य और शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात पं. कृपाराम उपाध्याय ने इसे अपनी दीर्घकालीन साधना, गुरुजनों के आशीर्वाद एवं समाज सेवा का परिणाम बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा, ज्योतिष एवं तंत्र विद्या के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित विद्वानों ने उनकी उपलब्धि को भोपाल ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। समारोह के दौरान भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण, नई पीढ़ी तक उनके वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व को पहुंचाने पर भी विशेष विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button