अध्यात्ममध्य प्रदेश
अधिक मास महाशिवरात्रि पर्व पर दूल्हा स्वरूप में विराजे बटेश्वर

भोपाल| श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा आज पुरुषोत्तम मास के महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बटेश्वर एवं मां गोरा को दूल्हा दुल्हन स्वरूप में विराजित किया गया| मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया इस महापर्व पर बाबा बटेश्वर का चार पहर रुद्राभिषेक किया गया एवं बाबा बटेश्वर व मां गोरा को दूल्हा- दुल्हन स्वरूप में श्रृंगार कर आरती की गई इस अवसर पर रात्रि जागरण भी हुआ |


