मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विकसित भोपाल विजन की चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा भोपाल के विकास का मांग पत्र

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026′ के दौरान क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष और ‘कमाल का भोपाल’ नागरिक अभियान के फाउंडर मनोज मीक ने भोपाल के समग्र विकास के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संबोधित एक उच्च स्तरीय दृष्टि पत्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा। यह पत्र भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र यति की उपस्थिति में सौंपा गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वस्त किया कि इस पत्र को त्वरित और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को अग्रेषित किया जाएगा।
मांग पत्र के मुख्य बिंदु :
इस रिप्रेजेंटेशन में भोपाल को केवल एक प्रशासनिक शहर या ‘सुकून के शहर’ के संतोष से आगे बढ़ाकर ‘समृद्धि से परिपूर्ण सुकून’ का केंद्र बनाने की मांग की गई है। इसके तहत 5 मुख्य सुझाव साझा किए गए हैं:
1. 3700 एकड़ में बन रही नॉलेज एंड एआई सिटी को राष्ट्रीय स्तर की एंकर परियोजना बनाना।
2. भेल की 2200 एकड़ अप्रयुक्त भूमि पर नई पीढ़ी की स्मार्ट इंडस्ट्रीज़ और क्लीन टेक हब विकसित करना।
3. भोपाल-इंदौर को मिलाकर ट्विन मेट्रोपॉलिटन आर्क के लिए विश्वस्तरीय ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना।
4. केंद्र के अर्बन चैलेंज फंड से त्रासदी से गुज़रे भोपाल के री-डेवलपमेंट के लिए विशेष पैकेज।
5. पिछले 21 वर्षों से लंबित भोपाल मास्टर प्लान को एकीकृत दस्तावेज़ के रूप में तुरंत अंतिम रूप देना।
इस पत्र की प्रतिलिपियाँ आगामी केंद्र-राज्य समन्वय के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा और जिला अध्यक्ष को भी सौंपी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button