मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
पेंटिंग के माध्यम से युवाओं ने उकेरा विकसित भारत का स्वरूप

भोपाल। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश प्रभारी आदरणीय डॉ. महेंद्र सिंह जी, भोपाल सांसद आलोक शर्मा जी, विधायक भगवानदास सबनानी जी एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र यति जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग – 15 से 21 वर्ष एवं 21 वर्ष से अधिक – बनाए गए थे। प्रतिभागियों ने ऑपरेशन सिंदूर, धारा 370, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, आयुष्मान भारत, वंदे भारत रेल सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं किसान सम्मान निधि सहित मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को अपनी सृजनात्मक कला के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज देश का युवा विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात कर रहा है। इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने राष्ट्र निर्माण की भावना और भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को अपने रंगों में अभिव्यक्त किया है।
प्रदेश प्रभारी आदरणीय डॉ. महेंद्र सिंह जी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प की सफल यात्रा है। युवाओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और जनकल्याण की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह नई पीढ़ी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में टैब एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी व स्मार्ट वॉच प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनजातीय संग्रहालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में चित्रकला टोली के संयोजक राकेश कुकरेजा, सदस्य पार्थ पाटीदार, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, सुनील अहिरवार, उत्कर्ष नायक एवं जगदीश विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे


