उदयपुर राजस्थान में मेवाड़ वंश के रक्षक और अनमोल रत्न वीर योद्धा कीरत बारी प्रतिमा स्थापित की जाये
राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय बारी उदयपुर बारी समाज के अध्यक्ष दिलीप बारी ने बताया कि बारी समाज के अनमोल रत्न वीर योद्धा कीरत बारी का महायोद्धा महाराना प्रताप के पिता मेवाड़ वंश के कुलदीपक कुँवर उदय सिंह को महल के बाहर निकाल कर जीवन दान देने में पन्ना धाय के साथ वीर योद्धा कीरत बारी का महत्व पूर्ण योगदान रहा है।राजस्थान सरकाए द्वारा पन्ना धाय जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया गया है किन्तु मेवाड़ वंश की रक्षा करने के लिए ईमानदार वफादार विश्वास पात्र वीर योद्धा कीरत बारी को आज तक कोई सम्मान नही दिया गया है, जबकि मेवाड़ वंश की रक्षा करने पर सबसे महत्व पूर्ण योग दान वीर योद्धा कीरत बारी का था ।
अत: राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय बारी उदयपुर बारी समाज के अध्यक्ष दिलीप बारी ने राजस्थान सरकार के मुख्य मंत्री एवं महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मेवाड़ वंश के रक्षक वीर योद्धा कीरत बारी की प्रतिमा उदयपुर अथवा कोटा रीवर फ्रंट राजस्थान मे स्थापित की जाये।
अनुरोध करने वालों मे शम्भू प्रसाज म प्र जगदीश राउत बिहार प्रो आलोक रंजन झारखण्ड विश्वकल्याण
दिल्ली हेम बारी ज्वाला प्रसाद सिंह रावत भंवर लाल राजस्थान विजय वर्मा छत्तीसगढ़ अंजनी कुमार महाराष्ट्र अवधेश बारी अनिल रावत उ प्र डा राजेंद्र कुमार पंजाब धीरू सिंह उत्तराखण्ड राजीव रावत हरियाणा आदि शामिल हैं।



