खबरमध्य प्रदेश

टैक्सी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

अवैध रूप से चल रही गाड़ियों पर रोक लगाई जाए -अजय खनोटिया

भोपाल । टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत द्वारा राजधानी स्थित अंबेडकर ग्राउंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।  टैक्सी यूनियन जिला भोपाल के संगठन मंत्री अजय खनोटिया ने बताया कि भोपाल शहर के टैक्सी ऑटो एवं कैब संचालक कंपनियों से जुड़े ड्राइवर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं । डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ गये हैं लेकिन किराया यथावत है, जिसकी वजह से हमें भरण पोषण में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ी की फिटनेस और परमिट के नाम पर हम भारी भरकम राशि खर्च करते हैं इसके बावजूद कंपनियों द्वारा हमें लागत का आधा रेट भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा अवैध टैक्सियां बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और चार्टर्ड बस के पास खड़ी होती हैं और सवारियां ले जाती हैं जिसकी वजह से रजिस्टर्ड गाड़ियों को काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कंपनियां किराया नहीं बढ़ा रही है जिससे हमें काफी नुकसान हो रहा है ।कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार किराया निर्धारित किया जाना चाहिए। वही जावेद खान ने कहा कि प्राइवेट गाड़ियों के संचालन
पर रोक लगाना चाहिए, अवैध रूप से सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों द्वारा हमें आर्थिक रूप से नुकसान होता है साथ ही वे तानाशाही करते हैं। वही टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि किराया में वृद्धि नहीं की गई है जबकि पेट्रोल और डीजल का किराया बढ़ रहा है जिसकी वजह से ड्राइवर को काफी नुकसान हो रहा और घर का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button