राजधानी यादव समाज के अध्यक्ष पद के लिए रामस्वरूप यादव बने प्रत्याशी
5 जुलाई को होगा राजधानी यादव समाज के अध्यक्ष पद के लिए मतदान

भोपाल राजधानी यादव समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। गीतांजलि चौराहा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मतदान अधिकारियों की उपस्थिति में वर्तमान अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने नामांकन आवेदन किया। चुनाव अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 3 वर्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है अध्यक्ष पद के लिए रामस्वरूप यादव और एक अन्य व्यक्ति ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि 21 जून तक मतदान को लेकर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। राकेश यादव ने कहा कि करीब 20 80 सदस्य नए अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामस्वरूप यादव ने कहा कि
जहां पर राधा कृष्ण मंदिर बना है पहले यह जमीन बंजर पड़ी हुई थी, हमने समाज के लोगों के बहुमूल्य सहयोग से समाज के हित में मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर के निर्माण करने के लिए मेरे साथ समाज के लोगों ने जी तोड़ कोशिश की। हमारा यही लक्ष्य है कि समाज के लिए उपयोगी सेवा हो सके ,उसी के लिए मैं समर्पित हूं।


