मध्य प्रदेश
अनुकम्पा नियुक्ति में कार्यरत कर्मचारियों को सी पी सी टी की परीक्षा से मुक्त रखा जाये अथवा विभाग द्वारा सी पी सी टी का प्रशिक्षण दिलाया जाये
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिकउपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव गोपाल सिंह चौहान ने शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी संस्था ओं मे कार्यरत अनुकम्पा नियुक्ति मे कार्यरत कर्मचारियों को
सी पी सी टी परीक्षा पास नही करने पर सेवा समाप्त करने की धमकी का कड़ा विरोध करते हुए मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन से अनुरोध किया है कि अनुकम्पा नियुक्ति मे कार्यरत कर्मचारियों को
सी पी सी टी परीक्षा से मुक्त रखा जाये अथवा अनुकम्पा नियुक्ति के कर्मचारियों को शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों मे सी पी सी टी का विभागीय प्रशिक्षण
दिलाया जाए


