बिज़नेसमध्य प्रदेश

ग्लैमरश सीजन-1, 2026 का भव्य समापन, विजेताओं का सम्मान एवं सीजन-2 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल। चंचल एंटरप्राइजेज द्वारा प्रस्तुत “ग्लैमरश सीजन-1, 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भोपाल स्थित होटल शुभ इन में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की आयोजक श्रीमती चंचल सरवैया, रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
पुरुष वर्ग में ग्लैमरश मिस्टर मध्यप्रदेश 2026 का खिताब शैलेंद्र सिकरवार ने प्राप्त किया।
किशोरी वर्ग में ग्लैमरश मिस टीन मध्यप्रदेश 2026 का खिताब अनामिका चौधरी को मिला।
कन्या वर्ग में ग्लैमरश मिस मध्यप्रदेश 2026 का खिताब श्वेता श्रीवास्तव ने जीता।
विवाहित महिला वर्ग (हीरा श्रेणी) में ग्लैमरश श्रीमती मध्यप्रदेश 2026 (हीरा) का खिताब अस्मत खान को मिला।
विवाहित महिला वर्ग (प्लेटिनम श्रेणी) में ग्लैमरश श्रीमती मध्यप्रदेश 2026 (प्लेटिनम) का खिताब अंजू वर्मा ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती प्रिया तिवारी, नीलेश सिंह एवं श्रीमती चंचल सरवैया उपस्थित रहे। प्रतिभागियों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन नीलेश सिंह एवं प्रिया तिवारी द्वारा किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में ग्लैमरश सीजन-2 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं, जिसमें प्रदेश की प्रतिभाओं को और बेहतर अवसर एवं मंच प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button