खबरमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य और त्याग के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें राष्ट्र के प्रति निष्ठावान और कर्तव्यपरायण रहने के लिये प्रेरित है। मातृभूमि की स्वतंत्रता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।



