खबरमध्य प्रदेश

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की धूमधाम से मनाई गई जयंती

महाराणा प्रताप जी से प्रेरणा लें युवा- डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान

भोपाल, राजधानी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत समाज उत्थान संघ युवा संगठन द्वारा चल समारोह निकाला गया और आम सभा भी आयोजित की गई। जयंती के अवसर पर चल समारोह करोंद स्थित सोलंकी भवन से निकल गया जो की राजपूत भवन तक पहुंचा और फिर आमसभा में तब्दील हो गया। चल समारोह में घोड़े, ऊंट और रथ प्रमुख आकर्षण रहे। डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया और आम सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षत्राणियों ने तलवारबाजी का हुनर दिखाया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था । डॉक्टर सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि क्षत्रिय समाज के युवा महाराणा प्रताप जी के  आदर्शो का पालन करें और हमारी परंपराओं से अवगत हो सकें ।आमसभा में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप जी के महान कार्यों पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button