बच्चियों को आत्मरक्षा के हुनर सीखना चाहिए- अनीता राजपूत
करणी सेना और छत्रिय संगठन ने मनाई महाराणा प्रताप सिंह की जयंती

भोपाल, राजधानी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत समाज उत्थान संघ युवा संगठन द्वारा चल समारोह निकाला गया और आम सभा भी आयोजित की गई। जयंती के अवसर पर चल समारोह करोंद स्थित सोलंकी भवन से निकल गया जो कि राजपूत भवन तक पहुंचा और फिर आमसभा में तब्दील हो गया। बैरसिया से करणी सेना जिला अध्यक्ष अनीता राजपूत ने कहा कि आज महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई । उन्होंने कहा कि बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए हुनर सीखना चाहिए और हमारी क्षत्रिय परंपरा को बनाए रखना चाहिए। महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कोलार से भावना राजपूत ने कहा कि हम कई वर्षों से महाराणा प्रताप की जयंती लगातार मना रहे हैं ताकि हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर क्षत्रिय परंपरा को बनाए रखें। क्षत्रिय समाज संगठन के पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह राजपूत ने बताया महाराणा प्रताप हमारे क्षत्रिय समाज के महापुरुष थे। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।




