एमपी ट्रांसको की प्रोग्रामर श्रीमती कल्पना धुर्वे परस्ते ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित-


भोपाल । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के आईटी-ईआरपी सेल, जबलपुर में पदस्थ प्रोग्रामर श्रीमती कल्पना धुर्वे परस्ते को आईटी एवं ईआरपी प्रणालियों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कंपनी के “ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
मुख्यालय में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको अपनी कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विगत तीन वर्षों में श्रीमती कल्पना ने कर्मचारियों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं ईआरपी प्रणालियों का प्रशिक्षण देने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग एवं कार्यदक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।


