एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ “वाईआई (Yi) – युवा जॉब फेयर 2026” 339 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता, 121 अभ्यर्थिंयों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन भोपाल।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) एवं यंग इंडियंस (Yi) भोपाल चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर स्थित वनमाली सभागार में “वाईआई (Yi)-युवा जॉब फेयर 2026” का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले ने विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया, जहां युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे संवाद और रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में यंग इंडियंस भोपाल की अध्यक्ष सुश्री कुहू शर्मा, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के डीन डीएसडब्ल्यू डॉ. विनोद शर्मा, आईसेक्ट समूह के राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्रमुख उद्दीपन चटर्जी तथा विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख धीरज प्रसाद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने, रोजगार के लिए तैयार रहने तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
रोजगार मेले को विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत दोनों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस आयोजन के लिए कुल 339 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विभिन्न चरणों में आयोजित साक्षात्कार एवं मूल्यांकन के पश्चात 121 अभ्यर्थियों का चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए की गई।
इस जॉब फेयर में 20 कंपनियों ने सहभागिता की, जबकि 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सक्रिय रूप से भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इन कंपनियों ने प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग एवं वित्त, विपणन, सेवा क्षेत्र तथा अन्य विविध क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए। विद्यार्थियों को भर्ती विशेषज्ञों से सीधे संवाद, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला।
पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, संकाय सदस्यों, छात्र स्वयंसेवकों तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने समन्वित रूप से कार्य किया। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न साक्षात्कार कक्ष स्थापित किए गए, जिससे चयन प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी।
इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं आईसेक्ट इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल, व्यावहारिक अनुभव और रोजगार क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। ‘वाईआई (Yi)-युवा जॉब फेयर’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख शिक्षा, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। हमें प्रसन्नता है कि इस जॉब फेयर के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।”
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह तथा कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जो विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाएं तथा उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करें। उन्होंने कहा कि उद्योग-अकादमिक साझेदारी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यंग इंडियंस (Yi) भोपाल ने अपने उद्यमिता एवं युवा विकास प्रकोष्ठों के माध्यम से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रोजगार क्षमता और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button