बिज़नेस

लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. सिंह की नेपाल यात्रा: गरिमामयी समारोह में सम्मानित हुए

विदिशा /मानवीय सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी संस्था लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह (AP Singh) की आधिकारिक नेपाल यात्रा के दौरान एक भव्य और प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 54वें ISAME (इशामे) फोरम के लिए स्थल निरीक्षण (Site Inspection) भी किया गया, जो नेपाल के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण है।
मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी विदिशा (मध्य प्रदेश इंडिया) ने बताया कि ​इस विशेष समारोह को और भी अधिक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बनाने के लिए लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह और बोर्ड ऐपॉइन्टी पीआईडी संगीता जटिया (PID Sangeeta Jatia) मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उपस्थित लायन सदस्यों का उत्साह दोगुना कर दिया।
​ ​कार्यक्रम के दौरान, मानवीय सेवा, नेतृत्व में उत्कृष्टता और समाज के प्रति अनवरत समर्पण के लिए आपको सम्मानित किया गया। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा:
​”लायंस इंटरनेशनल के शीर्ष नेतृत्व के हाथों यह सम्मान पाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मानवीय सेवा और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के लिए दिल से आभारी हूँ और पूरी लगन, सत्यनिष्ठा एवं करुणा के साथ सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
इस गरिमामयी आयोजन ने लायंस इंटरनेशनल के मूल मंत्र को एक बार फिर जीवंत कर दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे मिलकर सेवा के इस मिशन को और अधिक मजबूत बनाएंगे और समाज के वंचित वर्ग के जीवन में सार्थक व सकारात्मक बदलाव लाते रहेंगे।
​समारोह का समापन एक सकारात्मक ऊर्जा और भावी लोक-कल्याणकारी योजनाओं के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button