राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रविवार को करेंगी कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम, श्योपुर में सुरक्षा अलर्ट
राष्ट्रपति श्रीमती दौपदी मुर्मु 21 जून को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति 21 जून को पहले ग्वालियर पहुंचेंगी। इसके बाद वे वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से रवाना होकर कूनो नेशनल पार्क के पालपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु कूनो में बोत्सवाना से लाए गए चीतों के बाड़ों, उनकी देखरेख और प्रोजेक्ट चीता की प्रगति की जानकारी लेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु कूनो में 22 जून को चीता सफारी करेंगी, साथ ही चीता मित्रों, चीता मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों और कूनो के गाइडों से भी मिलेंगी।
राष्ट्रपति की अगवानी के लिए मंत्री शुक्ला मिनिस्टर-इन-वेटिंग
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की श्योपुर में 21 जून को अगवानी एवं 22 जून को विदाई के लिये नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला को मिनिस्टर- इन- वेटिंग नामित किया गया है।
