खबर

गोवा में बेटे-बहू की हैवानियत: 83 साल के पिता को थप्पड़ों-चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही बेटा गिरफ्तार

गोवा के कोलवा इलाके में 83 वर्षीय बुजुर्ग पिता के साथ बेटे और बहू की बेरहमी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेटे इसिडोरियो सूजा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी पत्नी आइरीन गोंसाल्वेस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत महिला आरोपी को एफआईआर दर्ज होते ही गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार, बेटालबाटिम निवासी इसिडोरियो सूजा पर अपने 83 वर्षीय पिता लोयाला सूजा के साथ मारपीट, बंधक बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घर में बुजुर्ग की बेरहमी से मारपीट
यह मामला तब सामने आया, जब कुनकोलिम निवासी क्रिसोस्टोमो मारियानो सोरेस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखने के बाद कोलवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घर के अंदर बेरहमी से मारपीट की जा रही थी। वीडियो में एक महिला और एक पुरुष बुजुर्ग लोयाला सूजा पर हमला करते दिखाई दे रहे थेलाचार पिता को थप्पड़ और घूंसे मारता दिखा बेटा
वायरल वीडियो में बहू आइरीन पहले अपने ससुर को थप्पड़ मारती है और फिर चप्पलों से पीटती नजर आती है। इसके बाद बेटा इसिडोरियो भी अपने लाचार पिता को थप्पड़ और घूंसे मारता दिखाई देता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों आरोपी बुजुर्ग को गालियां दे रहे थे, उनका अपमान कर रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बुजुर्ग को घर में ही कैद कर रखा गया था और उन्हें बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं थी। शुरुआती जांच में पुलिस को वीडियो से यह संकेत मिले हैं कि बुजुर्ग के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उन्हें जबरन घर में बंद रखकर डराया-धमकाया भी गया।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर बुजुर्ग के सिर, चेहरे, गर्दन और हाथों पर कई बार थप्पड़ों और चप्पलों से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसी आधार पर दंपति के खिलाफBNS  की धारा 115, 126, 127, 352 , 351(3) , 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा के समाज कल्याण विभाग के निदेशक दीपक देसाई ने भी वायरल वीडियो पुलिस महानिदेशक को भेजा है। उन्होंने पुलिस से उपलब्ध सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button