भारत की पारी शुरू, सैमसन-अभिषेक क्रीज पर; इंग्लैंड ने दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त
जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर ने जहां शतक लगाया वहीं ब्रूक 45 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही और टीम ने लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा बटलर और ब्रूक ने उठाया। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।
IND vs ENG Live Score: शिवम ने दिए दो झटके
शिवम दुबे ने 19वें ओवर में इंग्लैंड को दो झटके दिए। शिवम ने पहले बटलर को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर जैकब बैथेल को पवेलियन भेजा। बैथेल खाता खोले बिना आउट किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।
IND vs ENG Live Score: बटलर पवेलियन लौटे
भारत को आखिरकार दूसरी सफलता मिली। शिवम दुबे ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई जो भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG Live Score: स्कोर 200 के पार
बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 200+ रनों की साझेदारी हो गई है। यह भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। अभी दो ओवर का खेल शेष है, लेकिन इंग्लैंड का स्कोर 220 रन के पार पहुंच गया है। इस मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही है और खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े हैं।
IND vs ENG Live Score: बटलर का शतक
जोस बटलर ने भारत के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। बटलर और ब्रूक ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की है और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए करीब 200 रनों की साझेदारी होने जा रही है।




