कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मचारी जगत के पितामह अनिल बाजपेई का भव्य स्वागत


सनातन धर्म सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनिल भार्गव ने बताया कि सनातन धर्म सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत सभा का आयोजन विख्यात परशुराम मंदिर भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मुख्य आतिथ्य में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के महान क्रांति कारी विचारक एवं कर्मचारी जगत के पितामह अनिल बाजपेई का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर श्री बाजपेई ने कहा कि मेरा स्वागत समय समय पर अनेको संगठनों द्वारा किया जाता रहा है किंतु आज जो सनातन धर्म सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मेरा स्वागत किया गया उससे ऐसा लगा कि मेरा जीवन सफल हो गया मै इस स्वागत के लिए सनातन धर्म के अध्यक्ष अनिल भार्गव जी एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूँ मैं संकल्प लेता हूँ कि अपने पूरे जीवन काल में सदैव ब्राह्मण समाज के कार्यों के लिए तैयार रहूँगा इस अवसर पर माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित श्याम सुंदर शर्मा अरविंद शर्मा सहित अनेको ब्राह्मण समाज के समाजसेवी उपस्थित थे बाजपेई को अरुण वर्मा गजेंद्र कोठारी संतोष मिश्रा प्रवीण दिर्घरा आदि ने बधाई दी है
