खबरमध्य प्रदेश

E P S 95 पेंशनरों के लिए रुपए 7500+ महगाईभत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू किया जाए अन्यथा पूरे देश में तालाबंदी जेल भरो आमरण अनशन आंदोलन होगा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी एस सी त्रिपाठी ने भारत सरकार द्वारा विगत 10 वर्षों से बार बार आश्वासन के बाद भी ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि कर्मचारी विगत 10 वर्षों से पेंशनरों के लिये रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने का आश्वाशन दिया जा रहा है किन्तु लागू नहीं किया जा रहा है जिसकी बजह से पूरे देश में लाखों पेंशनर्स में भारी असंतोष है

अत : राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय एवं ई पी एफ ओ आयुक्त से अनुरोध किया है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500/-+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू किया जाए ताकि पेंशनर्स सम्मान जनक जीवन जी सकें साथ ही पेंशनर्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके अन्यथा पूरे देश में ई पी एफ कार्यालय में तालाबंदी एवं जेलभरो आमरण अनशन आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button