खबरमध्य प्रदेश

बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर भोपाल में 17 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यशाला

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय कार्यशाला आगामी 17 जुलाई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें विषय-विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

कार्यशाला का मुख्य विषय “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) एवं किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण अधिनियम, 2015) के प्रभावी क्रियान्वयन में बाल कल्याण समितियों की भूमिका” रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के नेहरू नगर स्थित धन्वंतरी मार्ग पर एम.पी. काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एम.पी.सी.एस.टी.) विज्ञान भवन के सभागार में किया जाएगा। कार्यशाला का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से होगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य संकटग्रस्त, बेसहारा और पीड़ित बच्चों की कानूनी सहायता, देखरेख व उनके पुनर्वास में बाल कल्याण समितियों की भूमिका को और अधिक मजबूत व संवेदनशील बनाना है। कार्यशाला में दोनों कानूनों के प्रभावी और व्यावहारिक क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी ताकि धरातल पर बच्चों को त्वरित न्याय और बेहतर वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button