खबर
मुंबई के मीरा रोड पर कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन गिरी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त; एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

मुंबई के मीरा रोड इलाके की JP नॉर्थ सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कंस्ट्रक्शन के काम में लगी एक क्रेन गिर गई। जिससे पार्किंग में रखी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
वहीं, एक 22 साल के युवक के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या अभी साफ नहीं है



