दिल्ली में डबल मर्डर: महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया; व्हाट्सएप पर भेजी थी लाइव लोकेशन

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के कमालपुर इलाके में एक मकान के बंद कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे लोग, अंदर का नजारा देख उड़े होशबहन के घर पहुंचने पर हुआ खुलासामृतकों की पहचान
निखिल (25-26 वर्ष): मूल रूप से सोनीपत (हरियाणा) के पिनाना गांव का रहने वाला था। वह पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था और पंजाब के सारण में रह रहा था।बेरोजगारी के कारण ब्रेकअप बना हत्या की वजह?वारदात से ठीक पहले परिवार को भेजी ‘लाइव लोकेशन’
मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक निखिल की बहन ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले निखिल ने अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी ‘लाइव लोकेशन’ भी शेयर की थी। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक देर हो चुकी थीपुलिस कर रही है मामले की जांच
क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुदकुशी का लग रहा है, हालांकि पुलिस आपसी सहमति से सुसाइड पैक्ट (आत्महत्या के समझौते) के एंगल पर भी जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घाव और मौत की सटीक वजह साफ हो पाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
।

