खबरमध्य प्रदेश
वार्ड 21 में विकास कार्यों का किया गया भूमि पूजन
एक करोड़ 75 लाख से अधिक राशि से नालियों और सड़क का होगा निर्माण- विनीता सोनी

भोपाल। राजधानी के वार्ड 21 को 1 करोड़ 75 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। वार्ड 21 की पार्षद
विनीता विकास सोनी ने बताया कि वार्ड की सड़कों ,नालियों और गेट का निर्माण एक करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय,पूजा शर्मा, प्रियंका मिश्रा, अभय और चंद्रजीत भार्गव सहित काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद थे।

