खबरमध्य प्रदेश

भोपाल में 26 जुलाई को होगा मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का प्रांतीय त्रिवार्षिक चुनाव और भव्य महाधिवेशन, तैयारियां पूर्ण

​भोपाल। मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई 2026 को संस्था की साधारण सभा की विशेष बैठक, भव्य महाधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव का आयोजन भोपाल में होने जा रहा है। संस्था के आदर्श विधान के अनुसार आयोजित होने वाले इस बड़े सामाजिक कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक और संगठनात्मक तैयारियां प्रांतीय अध्यक्ष ओ पी सोनी जी द्वारा पूरी करा ली गई है। इस महाधिवेशन में संपूर्ण मध्य प्रदेश के कोने-कोने से स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध जन, पदाधिकारी और युवा शक्ति एकजुट होंगे।

​ऐतिहासिक स्थल पर जुटेगा समाज

जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ​यह भव्य कार्यक्रम भोपाल के जहाँगीराबाद चौराहा (छोटा तालाब के पास) स्थित प्रसिद्ध श्री दिगम्बर जैन (महावीर) धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे महाराजा अजमीढ़ देव जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ होगा। इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे से संस्था की साधारण सभा की बैठक प्रारंभ होगी, जिसमें संस्था के वर्तमान अध्यक्ष ओ पी सोनी जी के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, पदाधिकारीयों द्वारा पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और सामाजिक कार्यों का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत कर चर्चा की जाएगी।

​शीर्ष सामाजिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति

​इस महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर (नगर निगम सागर) श्री अभय दरे, विचार मंच पचोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारी सोनी, तथा अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ (विदिशा) उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही, रथ यात्रा के प्रदेश संयोजक श्री देवदत्त सोनी (मैहर, रीवा) एवं ग्वालियर से वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनीष वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज का मार्गदर्शन करेंगे।

​निर्भीक और पारदर्शी चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल मुस्तैद

​म.प्र. शासन के फर्म्स एण्ड सोसायटी विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार चुनाव को पूर्णतः पारदर्शी, निर्भीक और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की टीम घोषित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट श्री पी.एन. स्वर्णकार, उप निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद सोनी (कलेक्ट्रेड भोपाल) एवं एडवोकेट श्री तरुण सोनी द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची आयोजन स्थल पर चस्पा की जाएगी और तय समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र प्राप्त कर, उनकी जांच के बाद विधिवत मतदान प्रक्रिया और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

​समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील

​आयोजक मंडल और सहयोगी टीम ने प्रदेश भर के सभी स्वजातीय बंधुओं, आजीवन सदस्यों और प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 26 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में सहयोग करें। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभी पधारे हुए समाज बंधुओं के लिए भव्य स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button