एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

अजाक्स भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अकादमी का शुभारंभ

मंत्री टेटवाल ने किया उद्घाटन, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

भोपाल। राजधानी के सेकंड स्टाप स्थित बहुमंजिला भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अकादमी का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार में मंत्री गौतम टेटवाल ने कोचिंग एकेडमी का उद्घाटन किया। मंत्री टेटवाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के बाद अपने संबोधन में बच्चों शिक्षा हासिल कर देश और समाज के निर्माण में आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा कि अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं अजाक्स के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आईएएस विशेष गढ़पाले ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में ऊंचाइयां छूने और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत होती है। एक दो बार असफल होने पर हिम्मत नहीं हारें, मेहनत करें अवश्य सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button