खबरमध्य प्रदेश

भोपाल, 20 जुलाई 2026, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आर.आई.ई.), भोपाल द्वारा आयोजित ” समुदाय के साथ कार्यानुभव”

कार्यक्रम के अंतर्गत आज विद्यार्थियों ने मेंडोरा, मेंडोरी एवं बेरखेड़ी ग्रामों में विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक अनुभूति की। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को ग्रामीण समाज की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.पवन कुमार के निर्देशन में
आरंभ हुए आज के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विषयों पर आधारित जनजागरूकता रैली से हुई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर मेंडोरा, मेंडोरी एवं बेरखेड़ी ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य हेतु भेजा गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा योजनाओं तक पहुँच में आने वाली चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, रोजगार एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित तथ्य एकत्रित कर केस स्टडी तैयार की गई।
सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामों के शासकीय विद्यालयों का भी भ्रमण किया, जहाँ विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया गया। इस अध्ययन से विद्यार्थियों को ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था एवं समुदाय की आवश्यकताओं को निकटता से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
विभिन्न समूहों को गांवों में डॉ. अलका सिंह, डॉ. प्रद्युम्न सिंह लाखावत, डॉ. कुलवीर सिंह चौहान,डाॅ.मनोज मंडल, डाॅ.दीवान सिंह राणा एवं डाॅ. आस्था केसरवानी द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुश्री रिया तिवारी एवं शिवांश पांडेय द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button