डॉ. चिन्मय पंड्या का 23 जुलाई को भोपाल आगमन

भोपाल देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. चिन्मय पंड्या जी का 23 जुलाई 2026 को भोपाल आगमन हो रहा है। डॉ. चिन्मय पंड्या जी प्रातः 7:55 बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर गायत्री परिवार भोपाल के सभी परिजनों द्वारा विमानतल पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं आत्मीय भेंट की जाएगी।
इसके उपरांत डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल के समीप बड़ली माता मंदिर की पहाड़ी पर वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत 1111 पौधों का यज्ञीय आयोजन में रोपण किया जाएगा। 9 से 11 फीट ऊंचाई वाले इन पौधों का रोपण तरु महायज्ञ के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा शताब्दी वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश भी सभी परिजनों को प्राप्त होगा।
गायत्री परिवार भोपाल के जिला समन्वयक रमेश नगर ने सभी परिजनों एवं पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि से जगदीश चंद्र कुलमी उदय मिश्रा विरल पटेल, एवं मध्य प्रदेश जोनल समय बैंक समन्वयूर राजेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


