खबरमध्य प्रदेश

अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा अमर शहीद महान क्रांति कारी चंद्रशेखर की 23 जुलाई को आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई – इस स्थान पर महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए

अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा प्रमुख सलाहकार अनिल बाजपेई एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने बताया कि अमर शहीद फाउंडेशन के तत्वाधान 23 जुलाई 2026 को आजाद तिराहा(मेजर नानके पेट्रोल पम्प) न्यू मार्केट टी टी नगर भोपाल में स्थापित महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर देशभक्त अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इसी स्थान पर महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस एवं अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई साथ ही शहीदों के सम्मान तथा
विकलांग,असहाय गरीब महिला पुरुषों की सेवा एवं मदद करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर देश भक्त समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक अनिल बाजपेई अरुण वर्मा ओ पी सोनी एस सी त्रिपाठी अनुज वर्मा हातिम अली अंसारी मंजू भोजवानी इग्निस फ्रांसिस शकुंतला वर्मा रमेश शर्मा कल्याण शर्मा सुर सरी पटेल राजू अवस्थी आर के खरे पी सी जैन व्ही के शुक्ला सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे अत: राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा सलाहकार अनिल बाजपेई एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री एवं जिला प्रशासन से अनु रोध किया है कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा के बगल में आजाद तिराहा मेजर नानके पेट्रोल पंप के पास अमर शहीद नेता जी सुभाष चंद्र बोस एवं अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button