अपना घर आश्रम’ में भारत भारती जैन मंडल प्रमुख नीता सर्राफ ने परिवार संग किया पौधरोपण
नन्हे पोते-नातिन के साथ रोपे गए फलदार पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

विट्ठल नगर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ परिसर में भारत भारती जैन मंडल की प्रमुख श्रीमती नीता सर्राफ द्वारा परिवार के सदस्यों और अपने दो-दो साल के नन्हे नाती-पोतों के साथ मिलकर एक गरिमामयी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) एवं लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ी में प्रकृति प्रेम के संस्कार सिंचित करने के उद्देश्य से आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 21 फलदार पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर नीता सर्राफ के साथ परिवार से विनी जैन, तनु जैन, आर्ची सर्राफ, महक सर्राफ तथा नन्हे बालक-बालिकाएं प्रांशी, अरिंजय और देवांश ने भी बड़े उत्साह से पौधरोपण में हाथ बंटाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘अपना घर आश्रम’ के श्री घनश्याम डागा जी एवं श्री सोहिल बबलू जी का विशेष योगदान और सहयोग रहा। उपस्थित सभी लोगों ने रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया




