खबरखेलमध्य प्रदेश
इंदौर के फरदीन खान खेलेंगे द्वितीया आईबीएफएफ ब्लाइंड फुटबॉल लीग

22 जुलाई से 26 जुलाई तक अहमदाबाद गुजरात के बी आर ए ग्राउंड में द्वितीया आईबीएफएफ ब्लाइंड फुटबॉल लीग जिसके लिए मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान फरदीन खान दिल्ली डेंजरस टीम से खेलेंगे| इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की पाँच टीमें और महिला वर्ग की चार टीमें भाग ले रही हैं| फरदीन खान मध्य प्रदेश के मात्र एक खिलाड़ी हैं जो दूसरी बार ब्लाइंड फुटबॉल लीग में भाग लेंगे| फरदीन खान की इस उपलब्धि पर ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संदीप देशमुख, सचिव मोहम्मद शाहिद, तकनीकी निदेशक कपिल यादव, कोच संदीप मंडल ,सहायक कोच कंचन पटेल आदि ने बधाई दी और शुभकमनाएं दी|



