खबरमध्य प्रदेश

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्रमांक 01 में सम्पन्न हुई प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक 24 जुलाई, 2026

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नाराकास) क्रमांक 01 की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल के देवी अहिल्याबाई होलकर, सभागार में किया गया | इस अर्द्धवार्षिक बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल के निदेशक प्रो. चारु चंद्र त्रिपाठी ने की| उक्त बैठक में उपनिदेशक राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के श्री नरेंद्र सिंह मेहरा ने सभी संस्थानों के दवरा प्रस्तुत रपट की समीक्षा की | नाराकास के सचिव डॉ. संजय ने प्रमुख रूप से नराकास ने पूर्व बैठकों के कार्यवृत्तों को प्रस्तुत किया | कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पौधे भेंटकर संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया | अपने स्वागत वक्तव्य में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के प्राचार्य प्रो. गुप्ता ने नाराकास के प्रथम बैठक की मेजबानी का सुअवसर प्राप्त होने के लिए नाराकास के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया| अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि “हमारा संस्थान एनसीईआरटी के माननीय निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी के नेतृत्व में राजभाषा के साथ शत-प्रतिशत कार्यान्वयन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है| इस अर्धवार्षिक बैठक में राजभाषा विभाग के उपनिदेशक श्री नरेंद्र सिंह मेहरा ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्रमांक 1 से सम्बद्ध सभी 32 संस्थानो की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए 16 संस्थाओं को उत्कृष्ट श्रेणी में रखा | उन्होंने कहा कि “अभी जिन 16 संस्थाओं के राजभाषा कार्यं में उत्कृष्ट स्थान नहीं प्राप्त किया वह राजभाषा संबंधी नियमों का पालन करके राजभाषा में अग्रणी हो सकते हैं | उन्होंने इस दिशा में समस्त कार्यालय प्रमुखों से जोर देकर नराकास की सभी बैठकों में उपस्थित रहने का आग्रह किया| इसके पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के प्राचार्य शिवकुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया| अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नाराकास के अध्यक्ष और निटर भोपाल के निदेशक प्रोफेसर चारु चंद्र त्रिपाठी ने इस वर्ष की प्रथम अर्धवार्षिक बैठक में उपस्थित संस्थान प्रमुखों एवं राजभाषा अधिकारियों को शुभकामनाएं दी| अपने संबोधन में उन्होंने कहा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तकनीकी शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम एवं पाठ्य पुस्तकों को राजभाषा में प्रकाशित करने की दिशा में संभावनाओं की तलाश पर जोर दिया है | हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम इस दिशा में भी शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर पाएंगे|
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक डॉ. अरुणाभ सौरभ ने किया | धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी महेश आसुदानी ने किया | इस बैठक में क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भोपाल एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशकों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया | बैठक में प्रमुख रूप से निफ़्ट के निदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के राज्य प्रमुख, पत्र सूचना कार्यालय, एनसीसी निदेशालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, आइटीबीपी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय सीमांत मुख्यालय, रेलवे भर्ती बोर्ड, योजना एवं वास्तुकला विद्यालय, भोपाल, दूरसंचार विभाग, ट्राइफेड, सीसीए, सीआरसी , बेतार अनुश्रवण केंद्र, राष्ट्रीय सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय, आसूचना ब्यूरो वस्त्र मंत्रालय, माय भारत एवं नेहरू युवा केंद्र, नागरिक उडडयन विभाग आदि संस्थानों से कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित हुए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button