खबर

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल स्थगित, एडमिट कार्ड भी रद्द; क्यों लिया गया ये फैसला?

दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। भर्ती शाखा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया गया है।यह फैसला हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO), कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) और कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर लागू होगा।

कब होना था फिजिकल टेस्ट?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पुलिस की फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) परीक्षा 25 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जानी थी।

जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के जिन अभ्यर्थियों को पहले ही ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, वे उसमें दी गई तारीख पर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचें। विभाग ने कहा है कि संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद नए ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

नई तारीख जल्द होगी जारी

भर्ती शाखा के अनुसार, PE&MT की नई तिथि और नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

अलग से नहीं भेजी जाएगी सूचना

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button