सभी पेंशनर्स संगठन एक होकर संघर्ष करें हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है पाने के लिए पेंशन वृद्धि के अलावा बहुत कुछ है
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि देश के युवाओं ने भा जा पा सरकार की नींव हिला दिया अंत में धर्मेंद्र प्रधान को स्तीफा देना पड़ा इसी प्रकार देश के 78 लाख पेंशनर्स जिन्हें प्रति माह 500 से 1000 पेंशन का भुगतान किया जा रहा है उनकी मांग है कि सम्मान जनक जीवन जीने के लिए रुप.7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा दी जाए विगत कई वर्षों से प्रधान मंत्री महोदय केंद्रीय श्रममंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदया सभी आश्वासन दे रहें हैं कि पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि की जाएगी लेकिन आज तक पेंशन वृद्धि नहीं की गई है जिसकी वजह से देश के 78 लाख पेंशनर्स नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं अगर सारे पेंशनर्स युवाओं की तरह संगठित हो कर एक साथ आंदोलन करें तो हम सभी पेंशनर्स साथी सरकार को पेंशन वृद्धि के लिए बाध्य कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है पाने के लिए पेंशन वृद्धि के अलावा बहुत कुछ है
अत: पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई ने सभी पेंशनर्स संगठनों से देश के युवाओं की तरह एक होकर एक साथ आंदोलन करने की अपील की है तभी हम ई पी एफ ओ एवं भारत सरकार को पेंशन वृद्धि के लिए मजबूर कर सकते हैं अन्यथा यह गूंगी बहरी सरकार हमारी पेंशन में कभी वृद्धि नहीं करेगी आजीवन पेंशनरों को असम्मान जीवन जीना पड़ेगा

