अध्यात्ममध्य प्रदेश
रवि प्रदोष पर फलों के रस से होगा बटेश्वर का रुद्राभिषेक
भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर समिति द्वारा रवि प्रदोष के अवसर पर बाबा बटेश्वर का पांच प्रकार के फलों के रस से रुद्राभिषेक किया जाएगा|
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि विभिन्न कष्टों की मुक्ति के लिए लिए प्रदोष काल में गन्ना, आम, अन्नानास, अनार, एवं मौसंबी के रस से बाबा बटेश्वर का अभिषेक कर जल्द ही सभी की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की जाएगी| सायंकाल बाबा बटेश्वर का विभिन्न प्रकार के फूलों से दिव्य श्रृंगार एवं महाआरती भी होगी|

