26 जुलाई 2026 को ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा
जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे बहादुर छात्र छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज का विरोध ओर महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा, समान अधिकार व न्याय का प्रश्न पर आधारित कन्वेंशन किया गया

कन्वेंशन का प्रारंभ जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज ओर देश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों से संबंधित फोटो प्रदर्शनी के साथ हुआ जिसका उद्घाटन समाज सेवी अफताफ सर के द्वारा किया गया इसके बाद कन्वेंशन में
प्रस्ताव पढ़ा गया जिसमें जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे
छात्र छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की गई ओर इसके साथ ही बच्चियों व महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे यौन हमलों ,
दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को शीघ्र ओर कठोर दंड मिलना सुनिश्चित करने, शराब, नशा, अश्लील पोर्न फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की गई
इस प्रस्ताव पर विभिन्न कॉलेजों से आई छात्राओं के द्वारा बात रखी गई साक्षी, मनीषा, निशा, करिश्मा,रुक्मणी आदि ने
जंतर मंतर पर लोकतांत्रिक व शांति पूर्ण ढंग से आवाज उठा रही छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के दोषी पुलिस अधिकारियों को दंड देने की मांग करते हुए
प्रस्ताव का समर्थन किया ।
प्रोफेसर कुमुद सिंह के द्वारा महिलाओं व बच्चियों से अपील की गई कि अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करे और सभी माताएं अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाने पर जोर दे ताकि समाज का माहौल बदल सके।
भोपाल जिला न्यायालय के सीनियर एडवोकेट ए .बी. खान द्वारा कन्वेंशन के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए महिलाओं बच्चियों के इस संघर्ष में हर संभव सहयोग देने की ईच्छा व्यक्त की ओर प्रस्ताव का समर्थन किया । सामाजिक कार्यकर्ता आफताब सर ने भी अपनी बात रखी उन्होंने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सामाजिक स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की मध्यप्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रचना अग्रवाल द्वारा अपने वक्तव्य मे कहा गया कि समाज में गहरे मौजूद पितृ सत्तात्मक मानसिकता और मानवीय मूल्यों और अच्छी परवरिश के अभाव में नैतिक रूप से कमजोर लोग शराब नशा और पोर्न फिल्मों के द्वारा ओर भी निम्न स्थिति में पहुंच जाते है और बर्बर दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को अंजाम देते है इसलिए एक तरफ हमे पुरुष प्रधान मानसिकता के खिलाफ वैचारिक मुहिम चलानी होगी और दूसरी तरफ शराब, नशा, अश्लीलता, पोर्न फिल्मों ओर राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ जोरदार सामाजिक आंदोलन खड़ा करना होगा
कार्यक्रम के अंत में भोपाल जिला सचिव आरती शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए जन कमिटी की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन महिला सांस्कृतिक संगठन की भोपाल जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु श्रीवास्तव द्वारा किया गया





