खेल
बिंदियारानी ने महिला 58 किलो में जीता कांस्य पदक, मुक्केबाजी साक्षी अंतिम आठ में

भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर कांस्य अपने नाम किया। नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने 229 किलो (103+126) वजन उठाकर स्वर्ण और कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल 215 किलो (94+121) के साथ रजत पदक अपने नाम किया



