खेल

मुक्केबाज प्रीति ने पक्का किया पदक, महिला 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचींं

मुक्केबाज प्रीति का पदक पक्का

मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button