राजनीतिक

अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी?

अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में आयोजित यह समारोह सादगीपूर्ण और पारिवारिक रखा गया। इसमें केवल रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार परिवार ने बताया कि दोनों की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी।र्थ पवार, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में विमान दुर्घटना में अपने पिता के निधन के बाद से वह एनसीपी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सगाई के बाद परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही कायनात दारा के बारे में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही गलत सूचनाओं को लेकर भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया।

शादी कब और कहां होगी?

माना जा रहा है कि परिवार ने बताया कि पार्थ पवार और कायनात दारा की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी। इससे पहले 29 जुलाई 2026 को दोनों की सगाई पारिवारिक समारोह में संपन्न हुई। सगाई में केवल चुनिंदा रिश्तेदार और विशेष अतिथि शामिल हुए। परिवार का कहना है कि विवाह समारोह भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button