खबरमध्य प्रदेश

पुरबिया समाज कल्याण समिति ने भैरव बाबा और शक्ति माता की पूजा अर्चना की

गोदरमंऊ स्थित देव स्थान पर जुटे श्रद्धालु, दबंग कर रखा है अवैध कब्जा

गुरु पूर्णिमा पर गोदरमंऊ स्थित देव स्थान में पुरबिया समाज के लोगों ने भैरव बाबा और शक्ति माता की पूजा अर्चना की। भैरव बाबा और शक्ति माता की पूजा यहां पर सदियों से श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है लेकिन दबंग द्वारा देव स्थान ‌पर कब्जा करके बाउंड्री वॉल बना दी गई है इसलिए प्रशासन के हस्तक्षेप और पुलिस व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।  पुरबिया समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष  राम बगस भारती ने बताया कि बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भैरव बाबा और शक्ति माता का पूजन अर्चन कर मंगल कामना  का कार्यक्रम किया गया।  यह पूजा 100 वर्षों से चली आ रही है भैरव बाबा शक्ति स्थान है कुरवाई एजुकेशन सोसायटी ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह शासकीय जमीन है हमारे पूर्वज यहां पर सैकड़ों वर्षों से धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करते आए हैं। उन्होंने कहा कि हम पूर्वजों की जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और जीतेंगे।  सुजालपुर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम 100 वर्षों से पूजा कर रहे हैं। और शादी ब्याह पर मनौती करते हैं और जोड़े और उनके परिजन आते हैं तो कुरवाई समिति के द्वारा गेट बंद कर हमारा रास्ता अवरुद्ध कर दिया जाता है। हमारी सरकार से मांग है कि देव स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भारती ने कहा कि यहां हमारे पूर्वी छेत्री गोत्र के पूर्वज यहां रहते थे और पूजा अर्चना करते थे लेकिन  अवैध कब्जा करके रास्ता बंद कर दिया गया है। कमल जय पुरबिया ने कहा कि यह बाउंड्री बनाकर गेट लगाकर बिल्डिंग करवा दिया ताकि हम लोग पूजा ना कर सके।  रामस्वरूप भारती सीहोर ने प्रशासन से अपील है की बाउंड्री हटाई जाए । हमारी 5 एकड़ जमीन है जिसे मुक्त कराया जाए। सिहोर से आए नरसिंह भारती ने कहा कि माता शक्ति और भैरव बाबा की हमारे पूर्वज की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए।  गेंदालाल भारती ने कहा कि यह जमीन हमारी धार्मिक जमीन है इसे मुक्त कराई जाए । दिलीप सिंह भारती ने बताया कि यहां माता शक्ति और भैरव बाबा की हमारे पूर्वज भी पूजा करते आए हैं पहले कुछ नहीं था अब बाउंड्री बना दी गई है हमारी सरकार से मांग है कि बाउंड्री हटाई जाए और हमारी जमीन मुक्त कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button