एजुकेशनमध्य प्रदेश

आरएनटीयू का मेगा जॉब एवं इंटर्नशिप फेयर 7 एवं 8 अगस्त को ; एक ही मंच पर जुटेंगी देश की अग्रणी कंपनियां

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने जा रहा है। आज जब युवा अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर तलाश रहे हैं, ऐसे समय में आरएनटीयू युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आ रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में 7-8 अगस्त को दो दिवसीय “मेगा ओपन जॉब एवं इंटर्नशिप फेयर-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (पश्चिमी क्षेत्र), मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है। यह मेगा जॉब फेयर मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा।

 

यह जॉब फेयर युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। एक ही परिसर में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाशाली युवाओं से सीधे संवाद करेंगी, युवाओं का साक्षात्कार लेंगी और योग्य कैंडिडेट्स का चयन करेंगी। इससे अभ्यर्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं को समझने के साथ-साथ अपने करियर की दिशा तय करने का मौका भी मिलेगा।

 

इस जॉब फेयर में वर्धमान यार्न्स (Vardhman Yarns), पैन हेल्थ (PAN Health) आयशर ट्रैक्टर्स (Eicher Tractors), एशियन पेंट्स लिमिटेड (Asian Paints Ltd.), वी ग्रुप इंक. (V Group Inc.), नेटलिंक सॉफ्टवेयर ग्रुप (Netlink Software Group), परमेली वॉलेस (Permali Wallace), स्वर्णा फर्टिलाइज़र (Swarna Fertilizer) सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों की इन कंपनियों के आने से विद्यार्थियों को अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार और इंटर्नशिप के कई ऑप्शन मिलेंगे।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल नियुक्तियां कराना नहीं, बल्कि शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन से जोड़ना भी है। जॉब फेयर के जरिए युवा सीधे उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे और वर्तमान रोजगार बाजार की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।

 

यह कार्यक्रम 7 एवं 8 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय ने मध्यप्रदेश के सभी पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने की अपील की है। पूर्व में यह आयोजन 30 जुलाई को प्रस्तावित था परंतु किसान आंदोलन के कारण और छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है। इस आयोजन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए +91 8435538588 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button