खेल

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। इस मौके पर सेक्युलर मिशन, ह्यूमन राइट्स एंड बांग्लादेश फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन (HRBFF) और पश्चिमबंगेर जन्नो की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान तस्लीमा नसरीन ने अपने निर्वासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, महिलाओं के अधिकार और बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर खुलकर बात की। वहीं सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब ‘धमकी की संस्कृति’ खत्म हो चुकी है और हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार मिलेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने ‘गोल्डन पंच’ लगाए। साढ़े चार बजे खेलने उतरीं प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से फाइनल बाउट जीती। वहीं, इसके 15 मिनट बाद रिंग में उतरते हुए जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

  • एसईसी हॉल-5 में दिन के पहले मुकाबले में भारत की प्रीति ने इंग्लैंड की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।
  • पहले राउंड में सभी पांच जजों ने प्रीति के पक्ष में 10-10 अंक दिए। इसके बाद दूसरे राउंड में एक बार फिर प्रीति ने सभी जजों से पूरे अंक हासिल किए।
  • दूसरे राउंड तक प्रीति इंग्लैंड की मुक्केबाज के खिलाफ काफी हावी नजर आ रही थीं। एक ओर प्रीत के हर एक पंच में दम दिख रहा था, तो दूसरी तरफ डेलगाडो के पंच सही लैंड नहीं हो रहे थे।
  • तीसरे राउंड में प्रीति ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को थकाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि शुरुआती दो राउंड में उन्होंने बड़ा फासला हासिल कर लिया था।
  • तीसरे राउंड में एक बार फिर प्रीति ने अपनी पावर दिखाते हुए सभी 5 जजों से 10-10 अंक हासिल करते हुए गोल्ड सुनिश्चित किया।

प्रीति पवार ने ‘राउंड ऑफ-16’ में मलावी की डेबोरा म्टेंजे को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से जीत हासिल की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराया। प्रीति ने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराने के बाद फाइनल में भी कनाडाई बॉक्सर के खिलाफ इतने ही अंतर से जीत हासिल की।जैस्मिन ने दिग्गज वॉल्श को दी शिकस्त

  • दूसरी ओर, जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की मिकेला वॉल्श के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।
  • पहले राउंड 3-2 से जैस्मिन के पक्ष में रहा था। उन्हें तीन जजों ने 10-10 अंक दिए। वहीं, दो जजों ने 9-9 अंक दिए। वहीं, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक दिए और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।
  • दूसरे राउंड में जैस्मिन पूरी तरह से विपक्षी बॉक्सर पर हावी नजर आईं। उन्होंने सर्वसम्मति से दूसरा राउंड जीत लिया। पांचों जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए।
  • जैस्मिन ने तीसरा राउंड 4-1 से अपने नाम करते हुए देश को सातवां गोल्ड दिलाया। यानी तीनों राउंड जैस्मिन ने ही जीते।


जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलीस ग्लिन को 4-1 से शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने लिसोथो की रापेलैंग मासेलेला को 5-0 से हराया था। खबर लिखे जाने तक भारत ने कुल मिलाकर 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य पदक हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

साक्षी ने जीता स्वर्ण

भारतीय समयानुसार, शाम सात बजे शुरू हुए मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। साक्षी ने तीनों ही राउंड में अपना दबदबा दिखाया और व्हाइट को किसी भी क्षण अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया।

जादूमणि को मिला रजत
पुरुष मुक्केबाजी में जादूमणि सिंह ने रजत पदक जीता। कड़े मुकाबले में जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
Commonwealth Games 2026 India Medals in Boxing Gold Silver Bronze Winners List Highlights
प्रिया ने हार के बाद की शानदार वापसी

वहीं, करीब 10 मिनट बाद शुरू हुए मुकाबले में प्रिया धनखस ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया पहला राउंड हार गईं थीं, लेकिन अगले दो राउंड में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

Commonwealth Games 2026 India Medals in Boxing Gold Silver Bronze Winners List Highlights
अरुंधति चौधरी का गोल्डन पंच

इसके बाद अगला मुकाबला महिलाओं 70 किग्रा वर्ग के फाइनल का था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुंधति चौधरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अरुंधति ने इंग्लैंड की चेंटेले रीड को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button