खबर

मां की बीमारी और कम उम्र में शादी: पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोया खिलाड़ी; मुस्कान ने इन्हें किया आखिरी फोन

रोहतक के बहुअकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की खुदकुशी से सब चकित हैं। बताते हैं कि खुदकुशी से पांच मिनट पहले सास के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसे न जाने क्या चुभ गया कि फिर सब दरवाजा पीटते रह गए और जब यह टूटा तो सामने पंखे से लटकती लाश ही मिली।

बेटी मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही शाम करीब 5 बजे फरमाणा गांव से मायके वाले बहुअकबरपुर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी भी हुई। मायके से आई महिलाएं चिल्लाकर सवाल उठा रही थीं कि आखिर उसने जान क्यों दे दी? लोगों ने घर के ऊपर का कमरा भी देखा जिसमें मुस्कान पति के साथ रहती थीं।

मुस्कान का शव करीब 10 फीट ऊंचाई पर लगे पंखे पर झूलता मिला। दो चुनरी को बांधकर फंदा लगाया गया था। पड़ोस की एक महिला का दावा है कि मुस्कान की अपनी सास से कम बनती थी। कई बार कहासुनी भी हो जाती थी। मुस्कान का भाई भी शीलू के घर रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था।

 

international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा ने की खुदकुशी, घर के बाहर भीड़ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करीब एक महीने पहले हादसे में घायल हो जाने के कारण भाई फिलहाल यहां नहीं था। शीलू भी पंजाब में कबड्डी खेलने गया हुआ था। पुलिस की जांच में पता लगा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सास के साथ मुस्कान की कहासुनी हो गई थी। इस दौरान ससुर उसके बच्चे को गोद में लेकर खिला रहे थे।गुस्से में आई मुस्कान बड़बड़ाते हुए ऊपर वाले कमरे में चली गई। पीछे से सास-ससुर भी बढ़े लेकिन उसके पहले ही मुस्कान ने कमरा बंद कर लिया। पड़ोसी बताते हैं कि दरवाजा खुलवाने के लिए परिवार के लोग चीख रहे थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे ऐसा शोर सुना था।इसके बाद भी मुस्कान ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने में काफी देर लगी और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फंदे पर लटक रही मुस्कान को उतारा गया लेकिन उसमें कुछ बाकी न था।

पत्नी के खुदकुशी करने की सूचना पर पंजाब से शाम करीब सात बजे लौटे शीलू को पुलिस थाने ले गई। ऐसा मायके वालों के गुस्से को देखते हुए भी किया गया। थाने में कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।

international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death

शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुस्कान के मायके और ससुराल पक्ष के बीच थाने में ही पंचायत हुई। कोई कार्रवाई कराने या न कराने पर भी कोई निर्णय नहीं हो सका। मायके वाले थाने के बाहर देर रात तक बैठे रहे। हालांकि सुबह में एफआईआर दर्ज करा दी गई। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र बल्हारा, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज की है।

international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death

पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलु) बल्हारा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही टिंकु व उनके परिवार के लोग मुस्कान को दहेज कम लाने के ताने देने लगे।

international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death

बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने का सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक मां पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया। बेटे होने पर पीलिया में डिमांड पूरी करने के बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।

international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death
मुस्कान ने पिता को किया था आखिरी फोन
मुस्कान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच में पुलिस को पता लगा है कि उसने आखिरी कॉल अपने पिता सुखबीर को ही की थी। पिता और बेटी के बीच क्या बातचीत हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, शीलू के साथ मुस्कान की फोन पर नियमित बात होती थी। उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death

इनका जवाब ढूंढ रही पुलिस

  • आखिर घर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि मुस्कान ने आत्महत्या कर ली।
  • पति से संबंध ठीक थे तो किसके साथ अनबन रहती थी। अनबन काफी समय से थी या कभी-कभी होती थी।
  • मुस्कान ने पिता सुखबीर से आखिरी कॉल में क्या कोई शिकायत की थी।
international kabaddi player Wife suicide One-man army Sheelu breaks down in tears over wife death
मां की बीमारी के कारण की थी जल्दी शादी
एक पॉडकास्ट में शीलू ने बताया था कि उनकी मां लंबे समय से बीमार रह रही हैं। उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी कारण परिवार ने कम उम्र (20) में शादी कर दी थी। हालांकि, वह शादी करके बेहद खुश हैं। उनके छोटे भाई मनीष भी कबड्डी खिलाड़ी हैं। शीलू को करीब एक साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल कराया था। हालांकि वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button