ज़िगली पैट केयर ने इंदौर सेंटर में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का तीसरा संस्करण
देश भर में बेहतरीन गुणवत्ता की पैट हेल्थकेयर की पहुंच को किया और मजबूत

इंदौर, 2 अगस्त 2026: भारत के पहले ओमनीचैनल पैट केयर ब्रांड, ज़िगली पैट केयर ने इंदौर में स्थित अपने ज़िगली पेट केयर सेंटर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। पिछले दो संस्करणों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, फ्रेंडशिप डे के मौके पर आयोजित इस सालाना जश्न में पैट पेरेंट्स और उनके पैट्स इकट्ठा हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके बीच के खास रिश्ते का जश्न मनाना और साथ ही पैट्स के लिए बेहतर हेल्थकेयर को बढ़ावा देना था। इस इवेंट के दौरान, ज़िगली पैट केयर ने भारत के पैट केयर इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने और बेहतरीन गुणवत्ता की वैटेरीनेरी केयर को ज़्यादा सुलभ, इंटीग्रेटेड और कम्युनिटी-बेस्ड बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
देश भर के 15 से अधिक शहरों के 35 सेंटरों में दिन भर चले इस जश्न में 2500 से अधिक पैट्स और 3500 से अधिक पैट पैरेंट्स शामिल हुए। ‘लाइफ इज़ सिंपली, अनडिनाएबली बैटर टुगेदर’विषय पर आधारित इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे 2026 में पैट्स और पैरेंट्स के लिए कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉम्पलीमेंटरी हेल्थ चैक-अप और वैलनैस कंसल्टेशन के ज़रिए उन्हें बेहतर हेल्थकेयर के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैट फ़र्स्ट एड किट भी लॉन्च की गई, जो पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर पर ब्रांड के फ़ोकस को और मज़बूत बनाती है। साथ ही इंदौर के ज़िगली पेट केयर सेंटर में पैट पैरेंट्स को वैटेरीनेरियन की देखरेख में हुई पैट फ़र्स्ट एड वर्कशॉप में हिस्सा लेने और एमरजेन्सी केयर तकनीकों सीखने का मौका मिला।


