दक्षिण पश्चिम के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी जी के मुख्य आतिथ्य मे हुआ सेवा बस्तियों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम
भगवान दास सबनानी ने वंचित बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा से जुड़ने और नशे से दूर रहने का दिया संदेश ; समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘निर्माण फाउंडेशन’ द्वारा आज वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए मेघावी छात्र सम्मान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक किट देकर सम्मानित किया गया ,जिसमे इस वर्ष हर्षिनी फाउंडेशन एवं फ़्लाई फाउंडेशन के उत्कृष्ट बच्चो ने भी भाग लिया जिसमे सभी बच्चो को मेडल्स सर्टिफिकेट्स प्रदान किया गए एवं विश्व सिंधी सेवा संगम ने बच्चो को स्कूल बैग्स एवं वाटर बॉटल्स उपलब्ध करवायीं गईं वहीं नेहा चतुर्वेदी , नेहा जैन , नीता राम मनवानी, मनोज गोयल ने शैक्षणिक सामग्री के साथ बच्चो को स्वल्पाहार वितरित किया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों का हौसला बढ़ाना था जिनके पास संसाधनों की कमी के बावजूद सीखने की लगन सबसे अधिक है। श्री भगवानदास सबनानी ने बस्ती के इन बच्चो को नशे की प्रवत्ति से दूर रहने पर ज़ोर दिया और कहा कि एक बच्चा जब पढ़ता है तो सिर्फ उसका भविष्य नहीं बदलता, पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदलता है और निर्माण समिति की पूरी टीम को शिक्षा के इन प्रयासों के लिए सराहा
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया एवं पर्वतारोही ज्योति रात्रे , अंजना यादव एवं बीसीसीआई सचिव अजय देवनानी ने बच्चो को प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था प्रमुख नरेश मोटवानी,अजय देवनानी, स्पर्श द्विवेदी, पवन बरछे , अनीता बरछे , मोनिका नंदमेहर, राहुल माणिक , सुशील अग्रवाल , राम मनवानी , दीपक वधवानी , मृगेंद्र नामदेव , विजय पाहुजा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे



