खबरमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक स्वतंत्रता सेनानी स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अभिकल्पक स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्व. वेंकैया ने तिरंगे के अभिकल्पन से देश की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना को नई पहचान दी। उनका प्रेरणादायी योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

