अध्यात्ममध्य प्रदेश
प्रथम सोमवार पर सैकड़ो कावड़ियों ने किया बटेश्वर का जलाभिषेक

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर में सैकड़ो कावड़ियों द्वारा बुधनी घाट से लाये गए नर्मदा जल से जलाभिषेक किया, वहीं बाबा बटेश्वर का भूतेश्वर स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया|
समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रातः काल महारुद्राभिषेक, दर्शन, आरती के बाद दोपहर में होशंगाबाद के बुधनी घाट से ओम शिव सेवा भक्त मंडल के सैकड़ो कावड़ियों द्वारा लाए गए नर्मदा जल से बाबा बटेश्वर का जलाभिषेक किया गया| सांयकाल बाबा बटेश्वर का भस्म से चेहरा बनाकर सवा कुंटल फूलों से दिव्य श्रृंगार कर रात्रि 9 बजे महाआरती तथा भजन संध्या हुई|



