अध्यात्ममध्य प्रदेश

भोपाल की सावन की पहली कावड़ यात्रा पहुंची भोपाल, 150 से अधिक कावड़ यात्रियों ने किया नर्मदा जल से अभिषेक

भोपाल। सावन माह की पहली भव्य कावड़ यात्रा नर्मदा पुरम से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोपाल पहुंची।
आयोजक राम प्रजापति एवं धीरज प्रजापति ने बताया की 31 जुलाई को बड़े वाले महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा 1 अगस्त को नर्मदा पुरम पहुंची, जहां से नर्मदा जल लेकर 150 से अधिक कावड़ यात्री 2 अगस्त की रात पिपलेश्वर महादेव मंदिर भोपाल पहुंची।
3 अगस्त को प्रातः 11 बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई, जो काली मंदिर, बुधवारा, चारबत्ती चौराहा, इब्राहिमपुरा, पीपल चौक, चिंतामणि चौराहा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, शिवाजी चौक, इतवारा, मंगलवारा, घोड़ा निक्कास, लोहा बाजार, चौक बाजार, लखेरापुरा, भवानी चौक एवं सोमवारा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 5 बजे बड़े वाले महादेव मंदिर पहुंची, जहां नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
कावड़ यात्रा में, विश्व हिंदू परिषद के सुशील सुडेले,भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी भंवर लाल प्रजापति, अवनी शर्मा, तरण प्रजापति, अजय गुप्ता, राजेंद्र सोनी, आशीष चौरसिया, शुभम परमार, राजेश चौरसिया, अमित अग्रवाल, सचिन प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, रियांशु साहू सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button