सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार में एसजीएफआई जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

एसजीएफआई जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27* का भव्य शुभारंभ आज *सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार * के खेल परिसर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों के उत्साह और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस *14 वर्ष बालक* एवं *17 वर्ष बालक* वर्ग के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर रणनीति एवं शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
*17 वर्ष बालक वर्ग* में *वर्ल्ड वे, **फादर आग्नील, **जवाहरलाल नेहरू स्कूल, **कार्मल कॉन्वेंट रतनपुर, **डीपीएस कोलार* तथा *दा संस्कार* की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की और *प्री-क्वार्टर फाइनल* में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
वहीं *14 वर्ष बालक वर्ग* में *कैंपियन स्कूल, **एसपीएस गांधीनगर, **सेंट थॉमस, **सेंट मोंटफोर्ट, **कार्मल कॉन्वेंट रतनपुर* तथा *बाल भारती नीलबड़* की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर *प्री-क्वार्टर फाइनल* में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, खेल विभाग एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों ने भी प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की।
प्रतियोगिता का रोमांच आगामी चरणों में और बढ़ने वाला है। *दिनांक 04 अगस्त 2026* को *क्वार्टर फाइनल* एवं *सेमीफाइनल* मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों में इन मुकाबलों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर सेज ग्रुप के सीएमडी इंजीनियर संजीव अग्रवाल जी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का सशक्त मंच हैं।


