खबरमध्य प्रदेश
कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्टस् -भोपाल
संस्था द्वारा आयोजित" मयूरभंज छउ नृत्य कार्यशाला -समापन कार्यक्रम

विषयांतर्गत लेख है कि कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्टस् द्वारा मयूरभंज छउ गुरु श्री चंद्र माधव बारिक के निर्देशन में मायाराम सुरजन स्मृति भवन में दिनांक 21 जुलाई 2026 से आरंभ की गई ” मयूरभंज छउ नृत्य कार्यशाला ” का ” समापन” कार्यक्रम दिनांक 8 अगस्त 2026 को मायाराम सुरजन स्मृति भवन में शाम 5 बजे से किया जायेगा ।
कार्यक्रम में लगभग 15 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित रहेंगे ।
समापन कार्यक्रम में छउ नृत्य के आरंभिक व्यायाम , टबका अर्थात 6 चाली , उफली – उप उफलियां और पारंपरिक नृत्य रचना ” सखा क्रीड़ा ” का प्रदर्शन किया जायेगा ।
संगीत नाटक अकादेमी -नई दिल्ली के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की जा रही है ।


